जून 8, 2026

ऑपरेशन सिंदूर – 88 घंटे की यादगार श्रृंखला दौड़ 7 से 10 मई, 2026 तक

भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और नागरिक स्वयंसेवकों सहित 600 धावकों ने 88 घंटे तक चली इस दौड़ में भाग लिया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई से 10 मई, 2026 तक नई दिल्ली में 88 घंटे की “ऑपरेशन सिंदूर यादगार श्रृंखला दौड़” का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए 88 घंटों के सफल हवाई अभियानों की पहली वर्षगांठ मनाई गई, जिसने निर्णायक और सटीक हमले करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की सभी कमानों से कुल 600 धावकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौड़ को 7 मई 2026 को सुबह 1:05 बजे एयर ऑफिसर इन चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) द्वारा इंडिया गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और इसका समापन 10 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे एयर फोर्स स्टेशन नई दिल्ली (एएफएनडी) में चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (सीएएस) द्वारा फ्लैग-इन के साथ हुआ।

यह दौड़ 88 घंटे तक चलने वाली निरंतर रिले प्रारूप में आयोजित की गई थी, जिसमें आयोजन के संचालन में असैनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नागरिक स्वयंसेवकों ने भी दौड़ में पूरे जोश के साथ भाग लिया।

इसका रूट दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरा, जिनमें इंडिया गेट, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, वायु सेना मुख्यालय वायु भवन, नेहरू पार्क और न्यू मोती बाग रोड शामिल हैं, और अंत में नई दिल्ली वायुसेना स्टेशन पर समाप्त हुआ।

इस दौड़ का उद्देश्य भारतीय वायु सेना के कर्मियों के बीच एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और साथ ही भारतीय रक्षा बलों की आम लोगों तक पहुंच और उपस्थिति को बढ़ाना था।

“ऑपरेशन सिंदूर यादगार श्रृंखला दौड़” का सफल आयोजन न केवल भारतीय वायु सेना के संचालन के इतिहास के महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति एक सम्मान है, बल्कि आम लोगों की भागीदारी के माध्यम से हासिल की गई उत्कृष्ट टीम वर्क का भी प्रमाण है, जो भारतीय वायु सेना के उत्साह को दर्शाता है।

संबंधित गतिविधियों के एक भाग के रूप में, भारतीय वायु सेना के जैज बैंड ने भी 10 मई, 2026 को नेहरू पार्क में सुबह 6:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक लाइव प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading