जून 7, 2026

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आज एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

श्री मोदी ने कहा कि इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading