जून 25, 2026

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ की आगामी यात्रा पर एक संपादकीय लेख लिखा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई को अपनी आगामी सोमनाथ यात्रा पर एक संपादकीय लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने सोमनाथ के संदर्भ में इस दिन के चिरस्थायी महत्व और भारत की सभ्यता की महानता पर प्रकाश डाला है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर एक पोस्ट में संपादकीय लेख के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सोमनाथ की रक्षा और उसके गौरव को बहाल करने में दृढ़ता दिखाई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 मई को मुझे एक बार फिर वहां जाने का सौभाग्य मिलने वाला है। यह अवसर हमें स्मरण कराता है कि इस पावनस्थल की रक्षा और इसके पुनर्निर्माण के लिए किस प्रकार देश की कई पीढ़ियों ने निरंतर संघर्ष किया। देशवासियों के नाम इस पत्र में मैंने भव्य-दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं…”

https://www.narendermodi.in/hi/somnath-and-bhart-s-unconquerable-spirit

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading