सितम्बर 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विधायी संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र को अधिक जीवंत एवं सहभागी बनाने पर एक आलेख में अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी प्रकार की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। उन्होंने इस विषय पर अपने विस्तृत विचार और दृष्टिकोण हाल ही में प्रकाशित एक ओप-एड आलेख के माध्यम से साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

“महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है! इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। इसी को लेकर मैंने अपने विचार इस आलेख में साझा किए हैं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading