राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने पार्थ अजीत पवार को शपथ दिलाई
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले नव निर्वाचित सदस्य पार्थ अजीत पवार को शपथ दिलाई। पवार ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
राज्यसभा के सदन नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल पटेल, लोकसभा सदस्य तात्करे सुनील दत्तात्रेय, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
