भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के पोत निर्माण समारोह
छह नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स (ओपीवी) श्रृंखला के दूसरे और तीसरे पोत, यार्ड 16402 और 16403 का निर्माण समारोह 17 मार्च, 2026 को रत्नागिरी स्थित मेसर्स वाईएमपीएल में आयोजित किया गया।


5,000 समुद्री मील की रेंज वाले ये पोत 23 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम होंगे। 117 मीटर लंबे और 11 अधिकारियों और 110 जवानों की क्षमता वाले इस पोत में अत्याधुनिक मशीनरी और उन्नत तकनीकी प्रणालियां होंगी, जिनमें एआई-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली, रिमोट पायलटेड ड्रोन, एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) शामिल हैं।
यह पोत देश के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के अनुरूप, एमडीएल द्वारा बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया जा रहा है। छह नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स के निर्माण का अनुबंध 20 दिसंबर, 2023 को संपन्न हुआ था।
यह पहल भारतीय तटरक्षक बल द्वारा अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स के नए बेड़े के जुड़ने से भारत के समुद्री हितों की रक्षा में भारतीय तटरक्षक बल की भूमिका और भी मजबूत होगी।
इस समारोह की अध्यक्षता आईजी सुधीर साहनी, टीएम, डीडीजी (एम एंड एम) ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और एमडीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की।