जून 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वास्थ्य और व्यायाम के महत्व का उल्‍लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अच्‍छा स्वास्‍थ्‍य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और इसे बनाए रखने में व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया।

“व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”

सुभाषितम् में कहा गया है कि व्यायाम से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति और सुख प्राप्त होता है। उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ा वरदान है। स्वास्थ्य ही सब कुछ का आधार है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा;

“अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसमें व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।

आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading