अप्रैल 27, 2026

ईसीआई ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

खेल और चुनाव के साझा मूल्य हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज दिल्ली स्थित राष्ट्रमंडल खेल परिसर में अपने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और आज सुबह हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

  1. अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और तटस्थता जैसे खेल जगत के मूल्य ही चुनाव प्रक्रिया को परिभाषित करते हैं, जिनका पालन चुनाव आयोग करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सप्ताह भर चलने वाले खेल आयोजनों में पूरे मन से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
  2. संबोधन के बाद, मुख्य आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने “लोकतंत्र के लिए दौड़ो” थीम के तहत 100 मीटर महिला दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस वर्ष के वार्षिक खेल सप्ताह समारोह का विषय है “मैदान में सद्भाव, लोकतंत्र में शक्ति”।
  3. निर्वाचन आयोग के रिक्रिएशन क्लब की ओर से आयोजित इस वार्षिक खेल सप्ताह में 72 महिलाओं सहित 383 प्रतिभागी भाग लेंगे।
  4. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 खेलों की 43 श्रेणियों में किया जा रहा है, जिनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक स्पर्धाएं (विभिन्न आयु वर्गों में पुरुषों और महिलाओं के लिए 100, 200, 400 और 800 मीटर) शामिल हैं।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading