अप्रैल 23, 2026

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रमाण बताते हुए सराहा और एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विश्व भर से आए नेताओं, नवप्रवर्तकों और विशेषज्ञों के एकत्र होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण पल बताते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत के युवाओं में मौजूद अपार क्षमता तथा वैश्विक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश के बढ़ते कद को साफ तौर पर दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत के एक प्राचीन श्लोक का संदर्भ देते हुए X पर लिखा:

“यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।

“दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।

विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading