मार्च 16, 2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि है, जिसे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समयबद्ध और सटीकता से पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण, मानव संसाधन की उपलब्धता और तकनीकी तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न हो सके। उन्होंने इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत कोड में संचालित होने को सराहनीय पहल बताया।
सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सह-राज्य नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों और अधिकारियों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्य योजना और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों, सभी मंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, निदेशक जनगणना कार्य दीप शिखा शर्मा, जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading