अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने भारत और अरब जगत के बीच गहरे और ऐतिहासिक जन-संबंधों पर प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और गाज़ा शांति योजना सहित चल रहे शांति प्रयासों का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव और अरब प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जो भारत में दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत और अरब जगत के बीच गहरे और ऐतिहासिक जन-संबंधों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने वर्षों से हमारे संबंधों को प्रेरित और मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्षों में भारत-अरब साझेदारी के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की और हमारे लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने फ़िलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और गाज़ा शांति योजना सहित चल रहे शांति प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रयासों में अरब लीग द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading