मार्च 7, 2026

बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति प्रदर्शित करती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने विजय में ज्ञान और सम्मान का भाव प्रकट करने वाले संस्कृत सुभाषितम को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। श्री मोदी ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसमें एक योद्धा के विजय की ओर अग्रसर होते समय ज्ञान और सम्मान पर बल दिया गया है।

“एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।

अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥”

सुभाषितम का तात्पर्य है कि हे वीर योद्धा! आपका क्रोध समझदारी से निर्देशित होना चाहिए। आप हजारों में से एक हीरो हो। अपने लोगों को शासन करना और सम्मान के साथ युद्ध का प्रशिक्षण दो। जब हम विजय की ओर अग्रसर हों तो हम आपके साथ मिलकर जयघोष करना चाहते हैं!

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है। इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी। देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है।

एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।

अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading