अप्रैल 25, 2026

वीरेन्द्र ठाकुर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत

सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 वीरेन्द्र ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
वीरेन्द्र ठाकुर ने 28 जनवरी, 1987 को विभाग में क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 39 वर्षों की अवधि में उन्होंने ईमानदारी, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में विशेष पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान वे अनुशासित, विश्वसनीय और जिम्मेदार अधिकारी रहे। विभाग की विभिन्न शाखाओं को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। उनका कार्य व्यवहार, पेशेवर दक्षता और जिम्मेदारियों को सहजता से निभाने की क्षमता ने उन्हें विभाग का मूल्यवान सदस्य बनाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक महेश पठानिया ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सुखद जीवन की कामना करते हुए विभाग के लिए उनके योगदान की सराहना की।
वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

????????????????????????????????????

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading