जून 16, 2026

आई टी आई, शिमला के प्रशिक्षु छात्रों के लिए हुआ जनसूचना कार्यक्रम

नारा लेखन में चाँदनी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया

चार श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

आई टी आई,शिमला के प्रशिक्षु छात्रों के लिए हुआ जनसूचना कार्यक्रम

शिमला 29 नवंबर। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो,शिमला द्वारा चार नई श्रम संहिताओं पर आई टी आई शिमला में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शनिवार 29 नवंबर को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रम कानूनों पर नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चाँदनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वही, सीमा ने द्वितीय और मनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

सभी विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आई टी आई, शिमला के प्राचार्य कार्तिक ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम तीन विजेताओं के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सम्मान चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के सहायक निदेशक प्रकाश पंत ने की । नये श्रम संहिताओं पर जन सूचना अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई टी आई के प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अन्य स्टाफ ने हिस्सा लिया । इस दौरान शिमला स्थित विश्वविद्यालय विधि संस्थान की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर संयोगिता ठाकुर ने छात्रों को इन श्रम कानूनों की बारीकियां समझाई।

गौरतलब है केंद्र सरकार ने 21 नवंबर चार नई श्रम संहिताओं को लागू कर दिया है . इन चार श्रम संहिताओं में वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और व्‍यवसायिक सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और कार्य शर्त संहिता, 2020 , शामिल हैं. इस पहल के ज़रिए श्रम नियमावली को आज की ज़रूरतों के मुताबिक़ बनाकर, मजदूरों की भलाई को सर्वोपरि रखते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है ।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading