मार्च 8, 2026

भूटान में जनता की मांग पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी एक सप्ताह के लिए बढ़ायी गई

भारत 25 नवंबर को भूटान से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस लाएगा: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेभूटान के शाही सरकार के विनम्र आग्रह पर राजधानी भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की थिम्पू में चल रही पवित्र प्रदर्शनी को आधिकारिक रूप से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस प्रदर्शनी में अब तक हज़ारों श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं और अब यह 25 नवंबर, 2025 तक जारी रहेगी।

पवित्र अवशेषों की वापसी के लिए 24 नवंबर, 2025 को भारत से एक विशेष विमान भूटान के लिए रवाना होगा। पवित्र अवशेषों को अगले दिन यानी 25 नवंबर, 2025 को भारत वापस लाया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण समापन समारोह के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू करेंगे। प्रदर्शनी का यह विस्तार भारत एवं भूटान के बीच गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता है और भूटान के लोगों से इस प्रदर्शनी को मिल रहे अपार जन सम्मान को दर्शाता है।

भूटान के लोगों की अपार श्रद्धा हमारी साझा आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रमाण है। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भूटान के अनुरोध को स्वीकार करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस आयोजन ने दोनों देशों के बीच मैत्री एवं पारस्परिक सम्मान के शाश्वत संबंधों को और मज़बूत किया है।

यह प्रदर्शनी भारत-भूटान संबंधों में एक ऐतिहासिक घटना है, जो साझा बौद्ध विरासत का उत्सव मनाती है तथा विश्वास एवं सहयोग के विशिष्ट बंधन को मजबूत करती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading