मार्च 7, 2026

भारतीय नौसेना ने कारवार में नये भर्ती केंद्र की स्‍थापना की

आईएनएस कदंबा में नया केंद्र भर्ती को बढ़ावा देगा और पश्चिमी समुद्र तट पर नौसेना की उपस्थिति को मजबूत बनाएगा

भारतीय नौसेना ने कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के अधीन कारवार स्थित आईएनएस कदंब में एक नये भर्ती केंद्र की स्‍थापना की है । इस नए भर्ती केंद्र की स्थापना के साथ आईएनएस कदंब भारतीय नौसेना का अखिल भारतीय स्तर पर दसवां भर्ती केंद्र बन गया है ।

01/2026 के अग्निवीर बैच के चरण-2 के लिए 10 से 15 नवंबर 2025 तक भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित कार्मिक शाखा/नौसेना मुख्यालय और मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

भर्ती अभियान के सुचारू और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है और लॉजिस्टिक्‍स एवं चिकित्सा सहायता सहित व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस आयोजन को बिना किसी व्‍यवधान के संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी संपर्क और समन्वय स्थापित किया गया है।

आईएनएस कदंबा में नये भर्ती केंद्र की स्‍थापना भारतीय नौसेना की पश्चिमी समुद्र तट पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भर्ती केन्‍द्र स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव को मज़बूत करने के अलावा, कर्नाटक, दक्षिणी महाराष्ट्र और गोवा के युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने और गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading