अप्रैल 27, 2026

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दी जाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल जाकर हाल ही में लालकिले के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। मोदी ने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।

विस्फोट घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा, “षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा दी जाएगी।”

एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा:

“एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading