मार्च 7, 2026

दूरसंचार विभाग के संचार लेखा प्रधान नियंत्रक ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण शिविर का आयोजित किया

दूरसंचार विभाग के संचार लेखा प्रधान नियंत्रक द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए नवंबर माह 2025 में प्रधान सीसीए दिल्ली कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर तथा दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एमटीएनएल/बीएसएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर अपनी सुविधानुसार सुविधाओं का लाभ उठाएं और जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज साथ लाएं।

पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नानुसार है:

क्रम सं             स्थान   दिनांक
1एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग द्वारका सेक्टर-6, दिल्ली11.11.2025
2एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली12.11.2025
3एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली13.11.2025
4एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनक पुरी, नई दिल्ली14.11.2025
5एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, हौज़ खास, नई दिल्ली17.11.2025
6सीएमसी, बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग सेक्टर-12 गुरुग्राम, हरियाणा18.11.2025
7बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग सेक्टर-19 नोएडा, यूपी19.11.2025
8एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग राजौरी गार्डन नई दिल्ली20.11.2025
9एएलटी सेंटर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश21.11.2025
10एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग नजफगढ़, दिल्ली24.11.2025

सुविधा शिविर का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं:

  • www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण
  • जीवन प्रमाण चेहरा प्रमाणीकरण एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण
  • केवाईपी फॉर्म जमा करना -इसके लिए कृपया एक फोटो और आधार कार्ड की प्रति साथ लाएं।

 शिकायतें और प्रश्न

नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें इन शिविर में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading