नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें जानकारी दी गई है कि किस प्रकार पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा लिखा एक लेख साझा किया, जिसमें जानकारी दी गई कि कैसे पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है। श्री मोदी ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए, मंत्री महोदय ने लिखा है कि कैसे यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूर्वोत्तर सिर्फ भारत की सीमा नहीं, बल्कि अब उसकी अग्रिम पहचान है।’’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा:

इस महत्‍वपूर्ण लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर की यात्रा के अपने अनुभव साझा किए हैं, तथा इसकी सुंदरता और वहां के लोगों की अदम्य भावना का वर्णन किया है।

पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए, मंत्री महोदय ने जानकारी दी है कि कैसे यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार बन रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूर्वोत्तर सिर्फ भारत की सीमा नहीं, बल्कि अब उसकी अग्रिम पहचान है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.