प्रधानमंत्री ने देहरादून में उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह की झलकियां साझा कीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर एक लंबे और समर्पित संघर्ष का परिणाम है और यह दिन हम सभी में गर्व की भावना जगाता है।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा:
“देहरादून में उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह से जुड़े कार्यक्रम में विकास के प्रति लोगों के अटूट संकल्प ने नई ऊर्जा से भर दिया।”
देहरादून में उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह से जुड़े कार्यक्रम में विकास के प्रति लोगों के अटूट संकल्प ने नई ऊर्जा से भर दिया।

“विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड अपनी सशक्त भागीदारी निभा रहा है। राज्य की रजत जयंती से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनी में इसकी विकास यात्रा का साक्षी बना।”
विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड अपनी सशक्त भागीदारी निभा रहा है। राज्य की रजत जयंती से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनी में इसकी विकास यात्रा का साक्षी बना।

“उत्तराखंड की परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ उसकी प्रगति को दिखाने वाली कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर अत्यंत खुशी हुई है।”
उत्तराखंड की परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ उसकी प्रगति को दिखाने वाली कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर अत्यंत खुशी हुई है।
“उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह के अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी करते हुए अत्यंत गर्व और आनंद का अनुभव हुआ।”
उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह के अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी करते हुए अत्यंत गर्व और आनंद का अनुभव हुआ।“उत्तराखंड की जनता-जनार्दन ने वर्षों तक जो सपना देखा था, 9 नवंबर का दिन उसी तपस्या का फल है। राज्य की रजत जयंती पर मैं सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आंदोलन से जुड़े लोगों को सादर नमन करता हूं।”
उत्तराखंड की जनता-जनार्दन ने वर्षों तक जो सपना देखा था, 9 नवंबर का दिन उसी तपस्या का फल है। राज्य की रजत जयंती पर मैं सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आंदोलन से जुड़े लोगों को सादर नमन करता हूं।
“आज जब उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, तो मेरा ये विश्वास और दृढ़ हो गया है कि यह इसके उत्कर्ष का कालखंड है।”
आज जब उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, तो मेरा ये विश्वास और दृढ़ हो गया है कि यह इसके उत्कर्ष का कालखंड है।
“बीते वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा अद्भुत रही है। राज्य ने हर क्षेत्र में काफी प्रगति की है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने की हमारी नीति का ही नतीजा है।”
बीते वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा अद्भुत रही है। राज्य ने हर क्षेत्र में काफी प्रगति की है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने की हमारी नीति का ही नतीजा है।