मार्च 9, 2026

केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर और ITI बणी ने निकाली स्वच्छता रैली

स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी किया आयोजन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी के साथ मिलकर स्वच्छता पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली को राजेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह रैली आईटीआई के प्रांगण से शुरू होकर बणी बाजार से होते हुए वापस आईटीआई के प्रांगण में समाप्त हुई। इस रैली में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अपनाओ बीमारियां भगाओ, स्वच्छ भारत सुंदर भारत आदि नारे लगाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम शिवम, द्वितीय अभिमन्यु, आंचल तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा ठाकुर, द्वितीय ईशा और समीर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading