जून 14, 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का आयोजन 

भारत संचार निगम लिमिटेड हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल शिमला, “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025” दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक मना रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का विषय है “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” : “Vigilance : Our Shared Responsibility”.

केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का त्रैमासिक कार्यक्रम दिनांक 18.08.2025 से 17.11.2025 पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश बीएसएनएल कार्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीएसएनएल के व्यावसायिक कार्यालयों में बैनर प्रदर्शित किए गए हैं।

इस अवसर पर आज प्रधान महाप्रबंधक (ई.बी/एम.एम), राजन कंबोज ने दूरसंचार परिमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा सतर्कता जागरूकता पर अपना संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमारे देश कि आर्थिक, राजनैतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है, जिसे हम सबने मिल कर जड़ से खत्म करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक (सी.एम) श्री विजय प्रकाश ने अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, बीएसएनएल, दिल्ली मुख्यालय का संदेश व सतर्कता अधिकारी श्री सरोज कुमार नरेषट ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, बीएसएनएल, दिल्ली मुख्यालय का संदेश पढ़ कर सुनाया।

सतर्कता अधिकारी सरोज कुमार नरेषट ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पूरे हिमाचल के बीएसएनएल कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भावना शर्मा, उप महाप्रबंधक (एम.एम), पंकज कृष्ण गुप्ता, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन), राज कुमार, उप महाप्रबंधक (सी.एफ.ए) एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शपथ समारोह के बाद प्रधान महाप्रबंधक राजन कंबोज के नेतृत्व में एस.डी.ए कॉम्प्लेक्स कसुम्पटी क्षेत्र में पदयात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमे परिमंडल कार्यालय के लगभग 50 अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading