नवम्बर 8, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को प्रधानमंत्री जन-मन योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार मिला

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएमजनमन) के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने मंत्रालय की ओर से भारत के माननीय राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया।

यह सम्मान जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुआ।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) क्षेत्रों में 2000 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों को क्रियाशील बनाया गया है – जिससे सबसे पि‍छड़े समुदायों को सशक्त बनाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.