अप्रैल 29, 2026

11 व 13 मई को युवा एवं महिला जागरूकता शिविर होगा आयोजित

प्रशासन द्वारा 11 मई को प्रातः 11.00 बजे झरना हाल नजदीक दाड़लाघाट में युवा एवं महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी अर्की रमन ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि 13 मई को भी सामुदायिक भवन नजदीक तालाब कुनिहार में भी इसी प्रकार के जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मण्डलों व अन्य को स्वरोजगार सृजन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी जबकि कुनिहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नायब तहसीलदार कुनिहार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading