प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत की वैचारिक और विकास यात्रा में उनके अप्रतिम योगदान का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंतिम पायदान पर उपस्थित व्यक्ति के उत्थान से जुड़ा उनका एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण भारत के विकास मॉडल को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार के दृष्टिकोण में पूर्ण रूप से समाहित हैं।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
“भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।”
