अप्रैल 22, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले पीढ़ी के जीएसटी सुधारों, बचत उत्सव और नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि अगले पीढ़ी के जीएसटी सुधार नवरात्रि के पहले दिन, कल से लागू हो जाएंगे। राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि जीएसटी बचत उत्सव कल से शुरू होगा, जिसमें लोग कम कीमत पर अपने पसंदीदा सामान खरीद सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि इन सुधारों के साथ देश की विकास यात्रा में नया मोड़ आएगा और यह युवा, नव मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए बहुत लाभकारी होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि हर राज्‍य राष्‍ट्र के विकास की यात्रा में समान भागीदार बनेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जीएसटी सुधारों, बचत उत्सव और नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने कर प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद, राज्‍यों और विभिन्न हितधारकों से परामर्श के बाद, उनकी सरकार ने वस्‍तु और सेवाकर (GST) को प्राथमिकता दी। उन्‍होंने बताया कि आवश्यक वस्तुएं, दवाइयां और स्‍वास्‍थ्‍य बीमा अब पांच प्रतिशत कर के दायरे में आएंगे।

प्रधानमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि पिछले बारह वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि नए मध्यम वर्ग की अपनी आकांक्षाएं हैं और सरकार ने उनके कर बोझ को हल्का करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इससे मध्यम वर्ग को दोहरा लाभ होगा—उन्‍हें सामानों और वाहनों पर कम खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा, होटल में ठहरने की लागत में कमी आने से पर्यटन भी अधिक सस्‍ता हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार “नागरिक देवो भव:” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्‍होंने विनिर्माण के क्षेत्र में भारत को एक मजबूत स्थान बनाने के लिए सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों से आग्रह किया कि वे देश को गौरवान्वित करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्माण करें।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading