नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में वर्ष 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हमारे इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और प्रेरक क्षणों में से एक था।

मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“स्वामी विवेकानंद का वर्ष 1893 में आज ही के दिन शिकागो में दिया गया यह भाषण व्यापक रूप से एक ऐतिहासिक क्षण माना जाता है। सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे पर बल देते हुए, उन्होंने विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति के आदर्शों के बारे में भावुकता से बात की थी। यह वास्तव में हमारे इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और प्रेरक क्षणों में से एक है।

https://belurmath.org/swami-vivekananda-speeches-at-the-parliament-of-religions-chicago-1893/“

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.