मार्च 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। मोदी ने कहा, “हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का भी स्मरण करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;

“सभी को, विशेष रूप से सभी मेहनती शिक्षकों को, #शिक्षकदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! मन को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का भी स्मरण करते हैं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading