नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं पूरे विश्‍व के जीवन को प्रकाशवान कर रही हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा – मूल्यों की याद दिलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये शिक्षाएं हमारी एकता और सद्भाव की भावना को मज़बूत करती हैं।

मोदी ने आशा व्यक्त की कि हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर विश्‍व के निर्माण का प्रयास करें।

प्रधानमंत्री ने एक एक्‍स पोस्ट में कहा;

“श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं पूरे विश्‍व के जीवन को प्रकाशवान कर रही हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा – मूल्यों की याद दिलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये शिक्षाएं हमारी एकता और सद्भाव की भावना को मज़बूत करती हैं।

हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर विश्‍व के निर्माण का प्रयास करें।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.