अप्रैल 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों के साहस ने देशभक्ति की ऐसी भावना को जागृत किया जिसने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में असंख्य लोगों को एकजुट किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हम बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी वीरों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी प्रज्वलित की जिसने असंख्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में एकजुट किया।”

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading