नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी है। मोदी ने कहा, “सीआरपीएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा:

“सभी सीआरपीएफ कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। इस बल ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था में, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़े चुनौतीपूर्ण पहलुओं में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीआरपीएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है। मानवीय चुनौतियों पर विजय पाने में उनका योगदान भी सराहनीय है।”

@crpfindia

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.