मार्च 10, 2026

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सुझाव आमंत्रित किये

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति, 2014 के मौजूदा मसौदे की समीक्षा की है और राष्ट्रीय युवा नीति का नया मसौदा तैयार किया है। नीति के मसौदे में युवा विकास के लिये दस वर्ष की परिकल्पना को शामिल किया है। भारत इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करना चाहता है। यह सतत विकास लक्ष्यों के अनुकूल है तथा ‘भारत के विकास के लिये युवाओं का क्षमता-प्रकटीकरण’ को पूरा करेगा। मसौदे में युवाओं के विकास के लिये विस्तृत कार्रवाई करने का मंतव्य है। शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता, युवा नेतृत्व एवं विकास, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय इसमें सम्मिलित किये गये हैं। हर प्राथमिक प्राप्त क्षेतर को सामाजिक समावेश के साथ जोड़ा गया है। इसके लिये वंचित वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सभी हितधारकों की टिप्पणियां/दृष्टिकोण/सुझावों आमंत्रित किया है।

राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर टिप्पणियां/दृष्टिकोण/सुझावों को 45 दिनों के भीतर (13 जून, 2022 तक) ई-मेल द्वारा dev.bhardwaj@gov.in या policy-myas@gov.in पर भेजा जा सकता है

राष्ट्रीय युवा नीति का मसौदा देखने के लिये यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading