मार्च 13, 2026

ईरान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने वर्तमान स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी
प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति तथा शांति, सुरक्षा और स्थिरता की बहाली का आह्वान दोहराया
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों की वापसी के लिए दिए गए समर्थन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन को धन्यवाद दिया
दोनो नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

ईरान के राष्ट्रपति महामहिम मसूद पेजेशकियन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से जानकारी दी और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विशेष रूप से ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में हुई तनातनी पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांति और मानवता के पक्ष में है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने तत्काल तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षित वापसी और स्वदेश वापसी के लिए दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा दोनो देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनो नेता भविष्य में आपसी संपर्क बनाए रखने ने पर सहमत हुए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading