जर्मनी के स्टटगार्ट में पहलगांव नरसंहार के विरोध में शांति मार्च आयोजित
पहलगांव नरसंहार की स्मृति में स्टटगार्ट शहर में एक शांतिपूर्ण शांति मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। यह मार्च शहर के मुख्य इलाके से होकर गुजरा और पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।



मार्च के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी। प्रतिभागियों ने सौहार्द्र और एकता के साथ इस आयोजन में भाग लिया, जिससे गहरा शोक, एकजुटता और सामूहिक शक्ति का संदेश समाज को मिला।
मार्च के आयोजकों का कहना था कि यह आयोजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और विश्व समुदाय को एकता व शांति का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।

