नवम्बर 9, 2026

प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर के आदर्शों के गहन प्रभाव को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर की शाश्वत शिक्षाओं को याद किया तथा अपने जीवन पर उनकी शिक्षाओं के गहरे प्रभाव को स्‍मरण किया।

मोदी आर्काइव ने एक्स पर एक पोस्ट में भगवान महावीर की शिक्षाओं और जैन समुदाय के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घकालिक आध्यात्मिक संबंध के बारे में बताया।

मोदी आर्काइव की एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“भगवान महावीर के आदर्शों ने अनगिनत लोगों को बहुत प्रेरित किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूँ। उनके विचार हमें एक शांतिपूर्ण और सदय विश्‍व बनाने का रास्ता दिखाते हैं।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.