नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंडित जसराज जी द्वारा देवी मां की आराधना को समर्पित एक स्‍तुति भी साझा की।

उन्होंने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शक्ति-साधना का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी!”

“नवरात्रि का शुभारंभ माता के उपासकों में भक्ति का एक नया उल्लास जागृत करता है। देवी मां की आराधना को समर्पित पंडित जसराज जी की यह स्तुति हर किसी को मंत्रमुग्ध करने वाली है…”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.