नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सफल महिलाओं को सौंपे

महिला शक्ति और उपलब्धियों को प्रेरणादायी सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानियां और गहन सोच साझा करेंगी।

सफल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया:

“अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण…

हम एलिना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और हम #महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का संचालन करने को लेकर रोमांचित हैं।

हमारा संदेश है कि भारत विज्ञान के लिए सर्वाधिक उपयुक्‍त स्थान है और इसलिए हम अधिकाधिक महिलाओं से इसमें आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.