अप्रैल 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।

उन्‍होंने अपने संदेश में कहा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति की उपलब्धियों तथा देश और समाज में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। महिलाओं ने विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है।

महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अभी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहाँ हर महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

मैं सभी सफल महिलाओं को बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें –

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading