अप्रैल 24, 2026

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण किया।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“बीजू बाबू को उनकी जयंती पर याद करते हुए हम ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण करते हैं। वे लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और उन्होंने आपातकाल का कड़ा विरोध किया था।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading