मार्च 8, 2026

अब तक लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं और मेरे लिए यह अत्यंत संतोष व गर्व की बात है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर किसान भाइयों और बहनों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी वर्षगांठ पर देश के सभी किसान भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई दी। यह योजना, किसानों की सहायता और उत्थान के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है। मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अब तक लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुँच चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है।

#PMKisan”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading