मार्च 13, 2026

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार व सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा:

“विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं!

रेडियो कई लोगों के लिए जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक का यह एक शक्तिशाली माध्यम है, जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है।

मैं रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। मैं आप सभी को इस महीने की 23 तारीख को होने वाले #मनकीबात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं।

https://www.mygov.in/group-issue/inviting-ideas-mann-ki-baat-prime-minister-narender-modi-23rd-february-2025 

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading