जून 18, 2026

लोक लेखा समिति ने बजट तैयार करने की प्रक्रियाओं का अध्ययन किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा, लोक लेखा समिति के कार्यकारी सभापति विधायक संजय रत्तन, सदस्य उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक इंद्र सिंह गांधी, कमलेश ठाकुर, मलेन्द्र राजन, डॉ. जनक राज और कैप्टन रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में देश और विभिन्न प्रदेशों में बजट तैयार करने से संबंधित प्रक्रियाओं का अध्ययन किया।
इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अधिकारी राजेंद्र ठाकुर और विधानसभा के रिपोर्टर भी उपस्थित रहे।
लोक लेखा समिति ने शिरडी साईं बाबा के दरबार में दर्शन भी किए और मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कार्यप्रणाली का अध्ययन भी किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading