मार्च 10, 2026

नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय का कार्य सराहनीय – केवल सिंह पठानिया

प्रदेश के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय देश में निजी विश्वविद्यालय की श्रेणी में बेहतरीन कार्य कर रहा है और शूलिनी विश्वविद्यालय को नवाचार और अनुसंधान के लिए जाना जाता है। केवल सिंह पठानिया आज यहां शूलिनी विश्वविद्यालय की शासी निकाय की 33वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्चतम स्तर पर ज्ञानार्जन का श्रेष्ठतम संस्थान है और शूलिनी विश्वविद्यालय से अनुसंधान के क्षेत्र में अनेक आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि समाज के कमज़ोर वर्गों के प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा एवं रोज़गार के क्षेत्र में समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रबंधन से आग्रह किया कि इस दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों को सम्बल प्रदान करें। उन्होंने आशा जताई कि विश्वविद्यालय नवाचार अनुसंधान के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेगा।
उप मुख्य सचेतक ने इस अवसर पर महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बेसहारा बच्चों के पालन-पोषण का का संकल्प लिया है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत कानून बनाकर निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। इसके तहत प्रदेश इन निराश्रित बच्चों के लिए माता-पिता के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य खर्चे सरकार द्वारा वहन किए जा रहे हैं। अभी तक 6000 से अधिक पात्र योजना के लाभान्वित हो रहे हैं।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. खोसला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने शूलिनी विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नवाचार एवं अनुसंधान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक के उपरांत उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रांगण में देवदार का पौधा भी रोपित किया।
इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील पुरी, विशाल आनन्द, एस.डी. मेहता, डॉ. आशु खोसला, सतीश आनन्द सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading