जून 17, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई

पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतजनों के सान्निध्य में स्नान कर अभिभूत और भावविभोर हूँ
महाकुंभ देशवासियों में एकता और सनातन परंपराओं के प्रति गौरवभाव को बढ़ा रहा है
संगम तट पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की
सम्पूर्ण विश्व को समानता व समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

अमित शाह ने ‘X’ अपनी पोस्ट्स में कहा कि पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतजनों के सान्निध्य में स्नान कर अभिभूत और भावविभोर हूँ। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महाकुंभ देशवासियों में एकता और सनातन परंपराओं के प्रति गौरवभाव को भी बढ़ा रहा है। संगम तट पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।

अमित शाह ने कहा कि ‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को समानता व समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading