राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं, हम बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध हों : अन्नपूर्णा देवी
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध बनने का आह्वान किया ।
एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, अन्नपूर्णा देवी ने लिखा:
“राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आइए, आज इस अवसर हम बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध बने।”

एक्स पर एक अन्य थ्रेड पोस्ट में, अन्नपूर्णा देवी ने लिखा:
“बालिका देवो भव:
राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस अवसर पर, आइए हम यह संकल्प लें कि हर बालिका को उसके सपनों को पूरा करने का अवसर देंगे और एक ऐसा वातावरण बनाएंगें, जहां वे स्वतंत्र, सशक्त और सम्मानित महसूस कर सकें।”
