नवम्बर 8, 2026

महाकुंभ; मकर-संक्रांति अमृत स्‍नान के दौरान 3 करोड़ 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर आज मकर संक्रांति अमृत स्‍नान के दौरान तीन करोड़ पचास लाख से अधिक श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई। अमृत स्‍नान में लाखों श्रद्धालु और संत शामिल हुए। मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्‍न अखाड़ों के महामंडलेश्‍वरों ने अमृत स्‍नान किया।

मकर संक्रांति के दौरान सभी परम्‍पराएं और रीति-रिवाज सुचारू रूप से चल रहे हैं। पवित्र डुबकी के बाद श्रद्धालुओं ने परम्‍पराएं निभाईं और घाट पर पूजा-अर्चना की। परम्‍परा के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा दी। सुबह के समय लाखों लोग गंगा आरती में शामिल हुए।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्‍टर से फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की गई।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.