नवम्बर 8, 2026

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और राजस्‍थान में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में रात और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ तेज वर्षा और बिजली चमकने की आशंका है। उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश और तटवर्ती आन्‍ध्र प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक गरज के साथ छीटें पडने और बिजली चमकने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालियाई क्षेत्र में आज वर्षा और हिमपात होने की आशंका है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.