मार्च 15, 2026

यार्ड 82 (एलएसएएम 14) की डिलीवरी

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में 7 जनवरी, 2025 को सातवें मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 14 (यार्ड 82) को शामिल करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। कमांडर गौरव डूगर, जीएम (एचआर), एनडी (एमबीआई) समारोह के मुख्य अतिथि थे।

आठ एमसीए बार्ज के निर्माण और डिलीवरी का अनुबंध एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के साथ 19 फरवरी, 2021 को संपन्न हुआ। इन बार्ज को शिपयार्ड द्वारा भारतीय शिप डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। साथ ही, उनकी समुद्री योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया गया है। बार्ज का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के संबंधित नौसेना नियमावली और विनियमों के अनुसार किया गया है। एमसीए बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं और एमएसएमई को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं।

इनमें से छह एमसीए बजरे पहले ही नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं और ये भारतीय नौसेना के परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान कर रहे हैं। इससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों तक सामग्री/गोला-बारूद लाने ले जाने में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading