मार्च 10, 2026

शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने भारत को अपार गौरव दिलाने के लिए कोनेरू हम्पी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तीक्ष्ण बुद्धि और दृढ़ निश्चय स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

कोनेरू हम्पी के एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने लिखा:

“कोनेरू हम्पी और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई। वह एक खेल आइकन हैं और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी तीक्ष्ण बुद्धि और दृढ़ निश्चय स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। उन्होंने न केवल भारत को अपार गौरव दिलाया है, बल्कि उत्कृष्टता को भी नए सिरे से परिभाषित किया है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading