नवम्बर 8, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित, पूरे देश में आधे झुके रहेंगे राष्‍ट्र ध्‍वज, नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम आयोजित

सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में राष्‍ट्र ध्‍वज आधे झुके रहेंगे और कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। दिवंगत आत्‍मा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। विदेशों में स्थित सभी भारतीय मिशनों और दूतावासों में भी अंतिम संस्‍कार के दिन राष्‍ट्र ध्‍वज आधे झुके रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.